Advertisement

देवास रोड से कोठी फोरलेन… चंदन के 26 पेड़ की शिफ्टिंग के बाद बनेगी काम की रफ़्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सर्किट हाउस के सामने से कोठी पैलेस के पास प्रशासनिक संकुल तक फोरलेन रोड बनाना है। इसके लिए अन्य पेड़-पौधों को हटा दिया गया है।

Advertisement

चंदन के 26 पेड़ शेष है। इसके लिए वन विभाग ने नगर निगम को पेड़ शिफ्ट करने को कहा है। चंदन के पेड़ शिफ्ट होने के बाद फोरलेन के काम को गति मिल जाएगी। फोरलेन बनाने की राह में कुल 51 पेड़ आ रहे हैं। इनमें से 26 चंदन के पेड़ हैं। नगर निगम इस रोड को फोरलेन बना रहा है।

सूत्रों के अनुसार निगम ने इन पेड़ों को लेकर वन विभाग को एक पत्र लिखा था। वन विभाग ने पत्र भेजकर कहा है कि निगम इन पेड़ों का ट्रांसप्लांट कराए। इसके लिए वन विभाग ने अपने स्वामित्व की जमीन बताई है, जहां पेड़ ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं। इस पत्र के बाद निगम ने भी ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

अलकापुरी रोड से जुड़ेगा फोरलेन

देवास रोड पर साइंस कॉलेज की बाउंड्री से फोरलेन शुरू होकर पहले कोठी पैलेस तक फोरलेन बनेगा। दूसरे चरण में कोठी पैलेस से विक्रम मार्ग होते हुए अलकापुरी से जुड़ेगा। इससे कोठी रोड क्षेत्र पर आवागमन सुगम होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें