Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : हल्की बारिश के बीच किया योगासन…

दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगह हुए अलग-अलग आयोजन, लोगों ने उत्साह से की सहभागिता

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन 10 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया। शहर का मुख्य योगाभ्यास दशहरा मैदान पर आयोलित किया गया था,लेकिन बरसात योगासन में बाधक बनी। सामूहिक योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। इधर शहर में अलग-अलग जगह पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें शिप्रा नदी पर शिप्रा तैराक दल के बच्चों ने नदी में योग किया। देर रात से सुबह तक लगातार हुई बारिश के कारण दशहरा मैदान पूरा गिला हो गया।

इसके कारण सुबह 7 बजे तक कम संख्या में ही लोग दशहरा मैदान पहुंचे। बारिश थमने के बाद जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,यो साधकों और स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर विधायक अनिल जैन,महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम अध्यक्ष कलावति यादव, संभागायुक्त संजय जैन, आईजी संतोष सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। योग दिवस पर योग साधकों ने शिप्रा नदी में जल योग किया।

Advertisement

नाराज हुए कलेक्टर

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए नगर निगम और आयुष को नोडल विभाग बनाया गया था। व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जिम्मेदारी इन दोनों विभागों की थी। कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ विशेष स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। मैदान गीला देखकर कलेक्टर सिंह नगर निगम के अधिकारियों और अमले पर नाराज हुए। कलेक्टर ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे तो फिर क्यों नहीं किये गए।

Advertisement

देर से पहुंचे सांसद फिरोजिया

दो दिन में दूसरी बार सांसद अनिल फिरोजिया कार्यक्र में विलंब से पहुंचे। दशहरा मैदान पर योग दिवस कार्यक्रम में फिरोजिया तय समय के बाद पहुंचे। बता दें कि स्कूल चले अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में भी सांसद उनके लिए तय स्कूल में पौन घंटा देरी से पहुंचे थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें