Popup Image
Advertisement

डॉ. रेखा चांदवानी पर इलाज में लापरवाही का आरोप, क्लीनिक पर जमकर प्रदर्शन

पीडि़त परिवार ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

Advertisement

उज्जैन। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा चांदवानी के क्लीनिक के बाहर भोपाल के एक परिवार ने धरना देकर कार्रवाई की मांग की। परिवार का आरोप है कि डॉ. चांदवानी द्वारा इलाज में लापरवाही बरती जाने से गर्भवती महिला की मौत हुई है। मामले में पुलिस में शिकायत नहीं हुई है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा चांदवानी का पुष्पा मिशन अस्पताल के सामने आजाद नगर कॉलोनी में क्लीनिक है। यहां पर मंगलवार दोपहर बाद भोपाल के दीपेश मालवीय ने अपने परिजनों के साथ धरना दिया। हाथ में तख्ती लिए दीपेश मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रहा था।

Advertisement

दीपेश ने बताया पत्नी रेखा मालवीय का गर्भावस्था में डॉ. चांदवानी के यहां इलाज कराने आये थे। 15 अगस्त को पुष्पा मिशन अस्पताल पहुंचे तो डॉ. चांदवानी ने पत्नी को रैफर कर दिया। उसे अवंति अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से इंदौर बॉम्बे अस्पताल लेकर गये। 16 अगस्त को बेटी को जन्म देने के बाद पत्नी की मौत हो गई। दीपेश का कहना है कि डॉ. रेखा चांदवानी की लापरवाही से मौत हुई है। सीएम से भी दीपेश ने मामले की पूरी जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।

क्लीनिक पर ही कर रहीं आपरेशन

Advertisement

इस मामले में चर्चा के लिए क्लीनिक पर पहुंचे अक्षरविश्व संवाददाता से वहां के स्टॉफ ने यह कहकर चर्चा से इंकार कर दिया कि डॉ. रेखा चांदवानी मैडम अभी क्लीनिक में ऑपरेशन में व्यस्त हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें