Advertisement

ड्राइवर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते शांति नगर में रहने वाले ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। शांति नगर निवासी 34 वर्षीय जीवन पिता मूलचंद चौपड़ा ड्राइवर था। बुधवार शाम उसकी मां अवंताबाई ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा।

Advertisement

परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने जीवन को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई संतोष ने बताया कि जीवन ने बेडशीट से फांसी लगाई थी। उसके पिता भी ड्राइवर हैं। किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें