ई रिक्शा चालकों ने दो भाइयों को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में फ्रूट का ठेला लगाने वाले दो भाइयों को ई रिक्शा चालकों ने पीटकर हफ्ते में 5 हजार रुपए की मांग की। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुभम पिता पुरुषोत्तम पटेल निवासी मगरमुंहा महाकाल क्षेत्र में फल का ठेला लगाता है।
Advertisement
शनिवार शाम वह बाइक से अपने भाई सौरभ के साथ कोट मोहल्ला से हरिफाटक ब्रिज की तरफ जा रहा था तभी नीलकंठ द्वार के सामने ई रिक्शा क्रमांक एमपी 13 एएल 7170 के चालक ने बाइक को कट मारा। विरोध किया तो दूसरी ई रिक्शा का ड्राइवर भी आ गया। उन्होंने शुभम और सौरभ को घेरकर पीटा और बोले 5 हजार रुपए हफ्ता देना पड़ेगा। मारपीट में घायल सौरभ को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisement









