Popup Image

खड़े हनुमान की जांच करने तड़के पहुंची टीम, चारों तरफ से रास्ता बंद कर सर्चिंग

उज्जैन। कंठाल चौराहा- गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे खड़े हनुमान मंदिर की जांच करने रविवार तड़के टीम पहुुंची। कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक बैरिकेडिंग कर यहां आने वाले हर रास्ते को सील कर दिया गया। कोतवाली सीएसपी संजू चौहान की मौजूदगी में टीम ने मंदिर के 100 मीटर के दायरे में मशीनों के माध्यम से जमीन की मजबूती को परखा।

Advertisement

मंदिर को सेंटर में रखकर की गई यह जांच तड़के 5.30से 6.15 बजे तक चली। इस दौरान पुजारी महेश बैरागी भी पहुंच गए थे। हालांकि टीम के किसी भी सदस्य ने उनसे कोई बात नहीं की। एक पखवाड़े में दूसरी बार मंदिर क्षेत्र की जांच ने फिर से चर्चा छेड़ दी है। पुजारी महेश बैरागी ने बताया कि करीब ४५ मिनट तक टीम ने अलग-अलग एंगल से जांच की है। टीम के छह सदस्यों के पास अलग-अलग तरह के उपकरण थे। हालांकि प्रशासन का एक भी अफसर यहां मौजूद नहीं था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें