Popup Image
Advertisement

गुजरात के कच्छ में आया भूकंप

कच्छ। भारत में आज सुबह-सुबह धरती कांपी है. गुजरात के कच्छ जिले में आज यानी शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप से धरती डोल उठी. कच्छ में आज सुबह लोगों की नींद भूकंप के झटकों से खुली. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है. राहत की बात है कि अभी तक इस भूकंप में किसी नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है.

Advertisement
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था, जिसकी लोकेशन 23.65 डिग्री उत्तर और 70.23 डिग्री पूर्व में थी. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
भूकंप इतनी तेज थी कि लोगों को कंपन साफ महसूस हुआ. घर में रखीं चीजें हिलने लगीं. जैसे ही लोगों को अहसास हुआ कि यह भूकंप है, वे अपने घरों से बाहर की ओर भागते दिखे. यहां बताना जरूरी है कि कच्छ वैसे भी भूकंप वाला जोन है. यहां हर साल भूकंप के 80 से अधिक झटके आते हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें