Advertisement

ED दफ्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी , गहलोत-पायलट सहित कई बड़े कांग्रेस नेता हिरासत में

इधर उज्जैन कांग्रेस में प्रदर्शन की जानकारी ही नहीं

Advertisement

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ शुरू हो गई है।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंच चुकी है और उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी मौजूद है। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर सत्याग्रह प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारी हंगामे के चलते दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सचिन पायलट, हरीश रावण, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

कांग्रेस ने संसद में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक कारणों से विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी से भी करीब 50 घंटे पूछताछ हो चुकी है। तब भी कांग्रेस पार्टी ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। आज भी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता AICC कार्यालय में इकट्ठा होंगे। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी सोनिया गांधी के साथ ED दफ्तर जाएंगे।

इधर उज्जैन कांग्रेस में प्रदर्शन की जानकारी ही नहीं
शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया बोले- कौन सा आंदोलन?

उज्जैन। सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आपत्ति लेते हुए कांग्रेस द्वारा देशभर में गुरुवार को सड़कों पर आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा इसे लेकर ट्वीट किए गए है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया प्रदर्शन से पूरी तरह अनभिज्ञ रहे। शहर कांग्रेस द्वारा उज्जैन में कही भी जब आंदोलन नहीं दिखा तो शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया से जानकारी ली।

उनका कहना था कि- कौन सा आंदोलन? भदौरिया को अवगत कराया कि देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। तो वे बोले कहीं भी नहीं चल रहा है आंदोलन और इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल चुनाव की समीक्षा को लेकर मैं उज्जैन के चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री बाला बच्चन के साथ हूं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें