Advertisement

आयशर ने जेल प्रहरी को कुचला, मौत

उज्जैन। खाचरौद में मड़ावदी फंटे पर सड़क दुर्घटना में एक जेल प्रहरी की मौत हो गई है। वे छुट्टी से वापस ड्यूटी ज्वाइन करने खाचरौद उपजेल की ओर आ रहे थे। घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। मृतक श्रीराम पिता सीताराम डाबर है। डाबर खाचरौद उपजेल में प्रहरी थे। वे महू के रहने वाले थे।

 

Advertisement

शनिवार शाम डाबर महू से बाइक से भाटपचलाना के रास्ते खाचरौद में ड्यूटी ज्वाइन करने आ रहे थे। मडावदी फंटे के नजदीक उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार एक आयशर वाहन ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में प्रहरी डाबर की मौके पर ही मौत हो गई। खाचरौद पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रहरी की पार्थिव देह को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें