Advertisement

मवेशी के हमले मेें बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

चिमनगंज थोक मंडी की घटना, सब्जी खरीदने के लिए आया था गांव से

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मवेशी के हमले में एक ग्रामीण सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना थोक सब्जी मंडी की है। सब्जी विक्रेता यहां सब्जी खरीदने आया था।ग्राम बांदका निवासी 66 वर्षीय सब्जी व्यापारी मायाराम पिता तौलाराम चौहान 17 सितंबर को कृषि मंडी में स्थित थोक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था।

तभी यहां पर मवेशी ने उस पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। मायाराम को पेट व पसलियों मेें चोंट आई थी और आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मायाराम के दो बेटे हैं और वो बांदका में सब्जी बेचकर गुजरबसर करता था। घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें