Advertisement

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : सीएम

डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े

Advertisement

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धरती पुत्र किसान अपने परिश्रम से फसल उगाकर पूरे समाज का पेट भरते हैं। अन्नदाता किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़े और किसानों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों और समृद्ध संसाधनों की धरती है। यहां की जमीन में हीरे निकलते हैं और क्षेत्र की पिपरमेंट खेती सहित अन्य कृषि गतिविधियां किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने छतरपुर के फर्नीचर की गुणवत्ता की भी सराहना की।

केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा
मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई का बड़ा लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बुंदेलखंड की वीरता का जिक्र करते हुए आल्हा-ऊदल के प्रसंग सुनाए और सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने की अपील की।

Advertisement

किसानों ने मुख्यमंत्री को बताए खेती के नए प्रयोग
मुख्यमंत्री ने जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली। किसान सलीम खान ने जैविक-प्राकृतिक खेती, होलिस्टिक फार्मिंग और औषधीय फसल उत्पादन के बारे में बताया। किसान सौरभ भटनागर ने फल-सब्जी उत्पादन के साथ मुर्गी पालन, मछली पालन और बतख पालन जैसी गतिविधियों की जानकारी दी। जनजाति समाज की किसान हब्बीबाई ने कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा और ज्वार जैसी लघु धान्य फसलों के उत्पादन एवं प्रोसेसिंग की जानकारी दी। किसान अनिल यादव ने कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित कर कृषि यंत्र किराए पर देने से होने वाली आय के बारे में बताया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें