करंट के झटके से किसान कुएं में गिरा, तबीयत बिगडऩे के बाद मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। खेत पर लगा विद्युत मोटर का स्र्टाटर ठीक करते समय किसान को करंट का झटका लगा। वह कुएं में जा गिरा। स्वयं कुएं से निकला। घर जाकर कपड़े बदले। तबियत बिगडऩे के बाद उसे परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई।

गुलावर सांवेर में रहने वाला 50 वर्षीय हरिसिंह पिता नंदूसिंह खेत पर मजदूरी करता था। शाम 7 बजे के करीब वह खेत में पानी देने पहुंचा। उसने यहां लगी विद्युत मोटर का स्र्टाटर ठीक करने की कोशिश की। करंट का झटका लगने से वह कुएं में जा गिरा। स्वयं ही कुएं से बाहर निकला। घर गया और कपड़े बदले।
उसके बेटे अजय, विजय ने बताया कि उल्टियां करने पर उन्हें सांवेर के अस्पताल ले गए। हालत बिगडऩे पर उज्जैन लाए। आरटी गार्डी अस्पताल में उपचार के दौरान रात 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
जहर खाने से अधेड़ की मौत
उज्जैन। एक व्यक्ति ने खेत पर सल्फास खा ली। परिजन उसे अस्पताल लाए जहां उसकी मृत्यु हो गई। झितरखेड़ी घट्टिया में रहने वाले 50 वर्षीय अशोक वर्मा पिता बद्रीलाल ने शनिवार सुबह 9 बजे खेत पर सल्फास खा ली। जमाई ललित वर्मा ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां शाम 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अशोक वर्मा के 3 बच्चे हैं। जहर खाकर आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिजनों को भी नहीं है।









