Advertisement

नाबालिग से हुई मोहब्बत, उसकी बहन के घर मुंबई जा धमके, अब जाएंगे जेल

परिजनों ने महाकाल थाने में बेटी की गुमशुदगी व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। मोहब्बत ऐसी ही होती है। यह कभी भी हो सकती है। किसे भी हो सकती है। एक भाई साहब दिन भर पूजा पाठ में लगे रहते थे। इसी से गुजारा हो रहा था। पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से आंखें चार हुई। पता ही नहीं चला कब मोहब्बत हो गई। जब तंद्रा भंग हुई तब तक बात आगे बढ़ चुकी थी। अब उन्हें जेल की हवा खाना पड़ेगी।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रामनगर पेटलावद में रहने वाला गौतम पिता द्वारकाधीश शर्मा जयसिंहपुरा में किराए का मकान लेकर रहता था। वह पंडिताई करता था।

Advertisement

एक ही मोहल्ले में डेढ़ वर्ष रहने के दौरान उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाली लड़की से हो गया। 11 अगस्त को दोनों घर से भागकर मुंबई में रहने वाली किशोरी की बहन के घर पहुंचे। उसे अपने प्रेम प्रसंग की बात बताई और शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान किशोरी ने अपनी बहन से कहा था कि पापा-मम्मी को मत बताना। इधर किशोरी के परिजनों ने महाकाल थाने में बेटी की गुमशुदगी व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की।

बहन लेकर आई, दोनों थाने पहुंचे

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गौतम और किशोरी को बहन उज्जैन लेकर आई। दोनों को बहन ने कहा था कि उज्जैन में तुम्हारी शादी करावा देंगे थाने चले जाओ। दोनों महाकाल थाने गए। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। किशोरी को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। युवक हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। इस घटना से युवक चिंता में आ गया। उसे पता है कि जिन धाराओं में केस दर्ज होगा, यकीनन जेल जाना ही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें