Popup Image
Advertisement

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

भागलपुर जिले के नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह दुखद घटना गुरुवार को हुई, जब जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Advertisement

देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया और जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगने की सूचना मिल ही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Advertisement

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें