Advertisement

पहले नशा करने के लिए मांगे रु. नहीं दिए तो किया अनैतिक काम

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ला में एक युवक से तीन युवकों ने नशा करने के लिए रुपए मांगे, जब उसने इंकार किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और फिर अनैतिक काम भी किया। मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महाकाल पुलिस ने बताया कि घटना 1 नवंबर की है। कोट मोहल्ला में रहने वाले 20 वर्षीय युवक से आतिक खान निवासी खंदार मोहल्ला, अकबर खान निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी और समीर खान निवासी कोट मोहल्ला ने शराब पीने और नशा करने के लिए रुपए मांगे।

Advertisement

जब युवक ने रुपए देने से मना किया तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके घर में घुसकर अनैतिक काम किया। तीनों ने उसे धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो कभी भी तुझे जान से खत्म कर देंगे जिससे युवक डर गया और किसी को इस संबंध में नहीं बताया। उसे उदास देख पिता ने उसे पूछा जिसके बाद उसने घटना की जानकारी दी। रविवार रात युवक ने महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया। महाकाल थाने के एएसआई और जांच अधिकारी शंकरलाल कनोजे ने बताया कि आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें