Advertisement

डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश पकड़ाए

पिस्टल, कारतूस, सब्बल, टॉमी और मिर्च पावडर जब्त

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज थाना पुलिस ने बीती रात पंड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे घेराबंदी करते हुए पांच बदमाशों को डकैती की योजना बनाते पकडक़र उनके पास से मिर्च पावडर सहित हथियार जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध युवक पंड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और अज्जू पिता हमीद खान निवासी विराट नगर, गगन दीप पिता प्रमोद सिंह निवासी रविशंकर नगर, दानिश हुसैन पिता शाकीर हुसैन निवासी गोंसा दरवाजा, शादाब पिता शहजाद खान निवासी बिलोटीपुरा व गोंसा दरवाजा निवासी इमरान पिता मो. इकबाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में बदमाशों के पास से पिस्टल, कारतूस, सब्बल, टॉमी व मिर्च पावडर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पांचों आदतन बदमाश हैं और उनके खिलाफ पहले से थाने में केस दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें