Popup Image
Advertisement

यूपी के 40 स्कूलों में बाढ़ का पानी, मकान ढहने से 6 मौत

नईदिल्ली, एजेंसी। देशभर में मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद जिले के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। वाराणसी में गंगा का पानी 40-50 छोटे मंदिरों में घुस गया है।

Advertisement

वहीं, प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश के बाद तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया। इससे कई गाडिय़ां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं। उधर, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें