दोस्त बने दुश्मन, चाकू मारकर किया घायल

उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले युवक को उसके दोस्तों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। ढांचा भवन निवासी प्रीतम पिता गजराज सिंह के दोस्त अंशु, ध्रुव, सोनू के बीच आपसी विवाद हो गया था।
प्रीतम ने बताया कि उसने तीनों के बीच समझौता कराया। रात को अंशु व ध्रुव के साथ करोंदिया तरफ पार्टी करने गये जहां दोनों ने प्रीतम को चाकू मारकर घायल कर दिया। वह दवा बाजार में काम करता है।
एपीके फाइल भेजकर की हजारों की ठगी
उज्जैन। साइबर ठगों ने युवक के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर हजारों रुपए की ठगी की जिसकी रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि महेश पिता नारायण सिंह परिहार शिवधाम कालोनी पंवासा के मोबाइल पर 18 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल भेजी जिसे खोलते ही बैंक खाते से 28 हजार रुपए कट गये। मैसेज मिलने पर महेश ने थाने पहुंचकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने दुपट्टे से लगाई फांसी
उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली रीना पति सुनील (46) निवासी बिहारी कॉलोनी नागझिरी ने सोमवार रात 1 बजे छत की गैलरी पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। पति सुनील व सास कृष्णाबाई उसे चरक अस्पताल और वहां से आरडी गार्डी अस्पताल ले गये। इसी बीच रीना की मौत हो गई। सुनील के भाई ने बताया कि रीना पहले अर्जुन के साथ रहती थी। 6 माह से सुनील के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। सुनील पेंटर है। रीना ने किन कारणों के आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।









