Advertisement

किशोरी का वीडियो बनाकर दोस्त ही वसूल रहे थे रुपए

पिता ने समझाया तो रास्ते में रोककर धमकाया, 1 पकड़ाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहपुरी में रहने वाली किशोरी का दोस्तों ने सिगरेट पीते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूलना शुरू किए। परेशान होकर किशोरी ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने युवकों को घर बुलाकर समझाया लेकिन वह नहीं माने और 10 हजार रुपए की मांग की। किशोरी ने युवकों के खिलाफ महाकाल थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि सिंहपुरी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 24 दिसंबर 2023 को अपने सहेली व कुश यादव निवासी शास्त्री नगर के साथ कार्तिक मेला देखने गई थी। यहां कुश का दोस्त आकाश माली निवासी मुरलीपुरा भी मिला। चारों मेला देख रहे थे तभी कुश ने सिगरेट जलाई और सभी से पीने को कहा।

Advertisement

किशोरी सिगरेट पी रही थी तभी आकाश ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाद में कुश और आकाश किशोरी को वीडियो वायरल करने व उसके पिता से शिकात करने की धमकी देकर रुपए वसूलने लगे। किशोरी ने उन्हें 5500 रुपए नगद दिए। इसके बाद दोनों युवकों ने 10 हजार रुपए की मांग की।

परेशान होकर किशोरी ने अपने पिता को सच्चाई बता दी। उन्होंने दोनों युवकों को घर बुलाकर समझाया, लेकिन दो दिन पहले उक्त युवकों ने किशोरी के पिता को रास्ते में रोककर कहा कि तुम अपनी बेटी को संभालो, 10 हजार रुपए तो देना ही पड़ेंगे नहीं तो तुम्हारी बेटी का वीडियो वायरल कर देंगे। किशोरी व उसके पिता महाकाल थाने पहुंचे और कुश आकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें