स्नैपचेट से दोस्ती, मिलने पहुंची छात्रा तो कार में किया दुष्कर्म

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लालगेट पर युवती को मिलने बुलाकर एक युवक अपनी कार से उसे एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन धाम कॉलोनी में रहने वाली युवती की स्नैपचेट के माध्यम से वेदनगर निवासी 21 वर्षीय रौनक भोला पिता दिलीप भोला से दोस्ती हुई थी। 28 मार्च की रात रौनक ने युवती को मिलने लालगेट पर बुलाया। वह रात करीब 11 बजे रौनक से मिलने पहुंची तो उसे कार में बैठा लिया और मोतीबाग क्षेत्र की अंधेरी गली में ले गया। यहां रौनक ने युवती से अश्लील हरकत शुरू की।
Also Read:- 108MP फोटू क्वालिटी के साथ launch हुआ 5000mAh बैटरी वाला Infinix GT 10 pro Smartphone
विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती के फोटो खींच लिए और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। रौनक युवती को कार से वापस उसकी कॉलोनी के गेट के बाहर छोडक़र भाग गया। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई व रौनक के खिलाफ आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और रौनक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
108MP फोटू क्वालिटी के साथ launch हुआ 5000mAh बैटरी वाला Infinix GT 10 pro Smartphone
Advertisement









