Advertisement

हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई

उज्जैन। हाईवे पर सडक़ किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाली गैंग को उन्हेल पुलिस ने पकडक़र एक कार व अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया जीवन सिंह पिता श्याम सिंह निवासी सीतामऊ मंदसौर का ट्रक रूपाखेड़ी में खड़ा था। खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाशों ने 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने मामले में एक बाल अपराधी सहित दिलीप पिता पीरूलाल निवासी मोमन बड़ोदिया और प्यारेलाल उर्फ मुन्ना पिता मांगीलाल गवली निवासी शाजापुर को वर्ना कार में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड के बाद चोरी गए डीजल के संबंध में पूछताछ करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें