Popup Image
Advertisement

युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, शव सौंपा

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अनुसंधान में लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार यह मामला जूना सोमवारिया का है। यहां रहने वाले कल्लू सौदे की पुत्री संध्या ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। परिवार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग नीचे थे। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तब ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो सभी लोग चौंक गए। संध्या फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घर में कोहराम मच गया।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया और शव अपने कब्जे में लेकर शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने युवती के परिजन से पूछताछ की। बताया गया उस पर कोई ऊपरी बाधा थी। वह छठी कक्षा तक ही पढ़ सकी थी। पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें