MP:कलेक्टर ऑफिस के बाहर युवती ने बनाई रील ,वीडियो Viral

साइबर सेल ने मेल से नोटिस भेजकर 7 दिन में मांगा जवाब।

साइबर सेल कर सकती है धारा 188 के तहत मामला दर्ज।
ग्वालियर में शुक्रवार को एक युवती के डांस का वीडियो सामने आया है। युवती फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस करते दिख रही है। दरअसल, महिला कलेक्ट्रेट गेट के सामने डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो के वायरल होने के बाद साइबर सेल ने महिला को ज्ञापन जारी किया और तुरंत वीडियो हटाने का आदेश दिया है।
साइबर सेल ने जांच की तो पता लगा कि वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी पाराशर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ।साइबर सेल ने कामिनी पाराशर को ई-मेल के जरिए नोटिस भेजा है। 7 दिन में ऑफिस आकर अपना पक्ष रखने को कहा है। वीडियो को भी हटाने के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, अगर कलेक्ट्रेट से शिकायत मिलती है तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता है।









