Advertisement

Go Air की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट का कांच टूटा

गो-एयर फ्लाइट की विंडशील्ड बुधवार को उड़ान के दौरान टूट गई। यह फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। विंडशील्ड क्रैक होने की जानकारी पायलट को लगी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग नहीं कराई जा सकी। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग की गई है

Advertisement

डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार गो-एयर की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। यह फ्लाइट 12:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई थी।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान की विंडशील्ड क्रैक हो गई। पायलट को उसकी जानकारी लगी तो उसने दिल्ली में विमान की लैंडिग कराने की अनुमति मांगी, लेकिन यहां खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग कराई गई। 

Advertisement

डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड होना था, लेकिन उड़ान के दौरान इसका बिंड शील्ड टूट गया। इसके बाद जयपुर डायवर्ट कर फ्लाइट की 3 बजे सुरक्षित लैंडिंग की गई है। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें