Advertisement

GST कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये के पार

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है।

Advertisement

अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह संग्रह 13 प्रतिशत अधिक है।अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें