Advertisement

लाइट का काम करने गया था सीढ़ियों से गिरा और मौत

परिजन बोले- हार्टअटैक आया, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। लाइट का काम करने गया एक युवक अचानक सीढ़ियों से गिर गया। परिजन उसे लेकर तत्काल चरक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह नागझिरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय मृतक का नाम सोहनलाल पिता सत्यनारायण सोलंकी निवासी चंदेसरा है। वह गुरुवार को पड़ोस में लाइट का काम करने के लिए गया था जहां अचानक सीढ़ियों से गिर गया।

Advertisement

परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में परिजनों का कहना है कि उसे हार्टअटैक आया, जबकि नागझिरी पुलिस मामले को संभवत: करंट से मौत होना मान रही है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें