Advertisement

नागदा:पेट्रोल डाल कर पत्नी को जलाना चाहता था मौत उसे खींच ले गई, मासूम बच्ची भी झुलसी

घरेलू विवाद ने ली भयावह शक्ल-पति-पत्नी का विवाद आग की ज्वाला तक ले गया

 

Advertisement

अस्पताल में तीन जिंदगियां मौत से जूझ रही, मामले की पुलिस ने की जांच शुरू

अक्षरविश्व न्यूज:नागदा। शहर के इंद्रपुरी क्षेत्र में बुधवार शाम घरेलू कलह ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। वार्ड क्रमांक 26 में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया और गुस्से में युवक ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में वह खुद भी घिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना में पत्नी, सास और पास में खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल (19) का अपनी पत्नी तनु (16) से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने पेट्रोल छिडक़कर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई और उसने खुद को भी नहीं बचाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक कुछ ही पलों में पूरा घर चीख-पुकार से गूंज उठा।

घटना की चपेट में तनु की मां कालीबाई (50) भी आ गईं, जबकि पड़ोस में खेल रही रिश्तेदार की मासूम बच्ची दिशा भी आग से झुलस गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

इलाके में दहशत और शोक का माहौल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा सामने आया है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

घायलों को उज्जैन भेजा

घायलों को पहले जनसेवा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें