Advertisement

दिल दहला देने वाला हत्याकांड: युवक ने अपने ही परिवार को किया खत्म

मां को गोली मारी, पत्नी का सिर कुचला तीन बच्चों को फेंका और आत्महत्या की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . सीतापुर यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली।
इसके बाद आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई। परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली।

पाल्हापुर में किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह ने बीती रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मानसिक रूप से विक्षिप्त अनुराग सिंह ने मां सावित्री देवी (62), पत्नी वीरेंद्र सिंह, पत्नी प्रियंका सिंह (40), बेटी आष्वी बेटा अनुराग और बेटी आरना की मौके पर ही मौत हो गई। आदविक (04) ने इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने खुद भी आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह गांव में कोहराम मच गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें