Advertisement

बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू

जौलीग्रांट से दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। सुबह केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु सुबह 7:25 बजे रवाना हुए।शनिवार को हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले गुप्तकाशी में उतरा।

Advertisement

इसके बाद यहां से एक दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन कराए गए। वापस आने के बाद एमआई 17 हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया गया। और बदरीनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचे।

दोनों धामों के लिए फ्लाइंग का कुल समय 2: 15 घंटे रहा। जौलीग्रांट में पूजा अर्चना के बाद आज से हेलिकॉप्टर सेवा को शुरू कर दिया गया है। जो 20 जून तक संचालित की जाएगी। बरसात समाप्त होने के बाद दोबारा 15 सितंबर से इस उड़ान को शुरू किया जाएगा। एक दिन में दो बार दो धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें