Popup Image
Advertisement

शुजालपुर-आष्टा रोड पर भीषण हादसा तीन कारों की टक्कर में चार घायल

अक्षरविश्व न्यूज शुजालपुर। शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर जेठड़ा के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कारें आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई, जिसमें कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार राकेश राजपूत निवासी बड़बेली कार सड़क किनारे खड़ी कर आष्टा की ओर जा रहा था। उसी दौरान आष्टा से शुजालपुर की ओर तेज रफ्तार में आ रही टवेरा ने पहले उनकी खड़ी कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी टवेरा नहीं रुकी और सामने से आ रही एक अन्य कार को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद टवेरा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गई। इसी दौरान क्रेटा कार तेज रफ्तार से आई और उसने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी। इसके बाद टवेरा गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी और क्रेटा भी चार पलटी खाकर नीचे जा पहुंची। सड़क पर गाडिय़ों के कांच और टूटे हुए हिस्से बिखरे पड़े थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वाहनों को सड़क से हटवाया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें