Advertisement

भीषण हादसा:स्कूल बस पलटी,6 बच्चों की मौत

छुट्टी के दिन भी लगा स्कूल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी बस

Advertisement

महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल बस कनीना में स्थित जीएलपी स्कूल की बताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं, गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें