Advertisement

पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की मौत

उपचार के बाद पत्नी घर लौटी, विवाद का कारण अज्ञात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रविवार को पंवासा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते विवाद के बाद जहर खा लिया। उसी दौरान पति का अंकल घर पहुंचा और दोनों को बेसुध हालत में देखा तो परिजनों को सूचना देकर अस्पताल लाये जहां पति की मृत्यु हो गई। पत्नी उपचार के बाद घर लौट गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

दीपक पिता ओंकारलाल 30 वर्ष निवासी मक्सीरोड़ पंवासा मजदूरी करता था। रविवार को उसका पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद बढऩे पर दीपक ने जहर खा लिया। उसे देखकर पूजा ने भी जहर खाया व दोनों घर में उल्टियां करने लगे।

Advertisement

10 साल पहले हुई थी शादी : दीपक के भाई मनोज ने बताया कि अंकल कुंजराज दीपक से मिलने उसके घर गये तो उन्होंने दोनों को बेसुध हालत में देखा जिसकी सूचना मनोज को दी।

मनोज व अन्य परिजनों ने दीपक और पूजा को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां दीपक की मृत्यु हो गई जबकि पूजा की तबियत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया। मनोज ने बताया कि करीब 10 साल पहले दीपक और पूजा की शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें