Advertisement

पति ने पत्नी का सिर फोड़कर आत्महत्या की

बच्चे मां का उपचार कराने अस्पताल आए, पड़ोसी ने दी सूचना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद करने के बाद डंडे से सिर फोड़ दिया। बच्चे अपनी मां को लेकर उपचार कराने जिला अस्पताल लाये, शाम को पड़ोसियों ने बच्चों को फोन पर उनके पिता के मृत हालत में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। गिरधारीलाल चौहान पिता अनार चौहान 45 वर्ष निवासी भैंसोदा थाना पंवासा शराब पीने का आदी था और बकरी चराता था।

उसके बेटे श्याम ने बताया कि पिता ने रविवार सुबह मां रूकमाबाई के सााि विवाद के बाद डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। श्याम अपने भाई व बहन के साथ मां का उपचार कराने जिला चिकित्सालय आया। यहां डॉक्टर ने रूकमाबाई को भर्ती कर लिया तो बच्चे भी यहीं रुक गये।

Advertisement

श्याम ने बताया कि शाम को पड़ोस में रहने वाली अंटी ललिताबाई ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे पिता घर में बेसुध पड़े हैं। सूचना मिलने के बाद श्याम अपने घर पहुंचा और पिता को लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद गिरधारीलाल को मृत घोषित कर दिया। पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पुलिस बोली… नशा उतरने के बाद पकड़ेंगे

Advertisement

श्याम ने बताया कि पिता द्वारा मां रूकमाबाई के साथ डंडे से मारपीट कर सिर फोडऩे की घटना की सूचना डॉयल 100 पर दी तो पंवासा थाने से पुलिस आई थी। उस दौरान पिता गिरधारीलाल शराब के नशे में धुत्त थे तो पुलिसकर्मी बोले इसका नशा उतरने के बाद पकड़कर थाने ले जाएंगे, लेकिन शाम को उनकी मृत्यु की सूचना मिली।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें