Advertisement

यूरोप में शोरूम है, बहन बन जा… डिजिटल भाई ने लगाया 1.47 लाख रुपए का चूना

विदेशी गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी का झांसा, हीरानगर पुलिस ने जालसाज पर कसा शिकंजा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सोशल मीडिया के फर्जी आभामंडल और ‘डिजिटल भाई’ के नकाब के पीछे छिपे शातिर ठग ने रिश्तों की आड़ में डकैती डाल दी। यूरोप में शोरूम का सपना दिखाकर गौरी नगर की युवती को बहन बनाया और ‘विदेशी गिफ्ट’ व ‘कस्टम क्लीयरेंस’ के नाम पर 1.47 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़ता की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरी नगर निवासी काजल यादव से सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर शातिर ठग ने हमदर्दी का कार्ड खेला। उसने कहा कि यूरोप में उसका बड़ा ऑटोमोबाइल बिजनेस है, लेकिन कोई अपना नहीं है। झांसे में लेकर उसने काजल का वॉटएप नंबर लिया और ‘धर्म की बहन’ बना लिया।

Advertisement

1 अगस्त को ठग ने जन्मदिन पर कीमती गिफ्ट भेजने का नाटक किया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी कॉल करवाकर पार्सल छुड़ाने के नाम पर 11 हजार और यूरो टैक्स के नाम पर 14 हजार रुपए ऐंठ लिए। खेल यहीं नहीं रुका… पेनल्टी और गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर 39 हजार रुपए और ऐंठे गए। हद तो तब हुई जब ठग ने भारत आकर पुलिस हिरासत में होने का झूठा खौफ दिखाकर और पैसे मांग लिए।

1.47लाख रुपए गंवाने के बाद खुली आंखें
तिल-तिल कर जब 1.47 लाख रुपए ऐंठने के बाद भी ठग की भूख नहीं मिटी, तब पीडि़ता को अहसास हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है। हीरानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें