Popup Image
Advertisement

स्टे नहीं मिलता है तो वीडी मार्केट की 50 दुकानों पर 18 को चलेगी जेसीबी

बंद का निर्णय वापस लिया, मार्केट मे कारोबार जारी

Advertisement

उज्जैन। नगर निगम द्वारा वीडी क्लॉथ मार्केट की 51दुकानों को 24 घंटे में खाली करने का नोटिस दिया था। यह अवधि समाप्त हो चुकी है। अनिश्चितकालीन बंद का आव्हान वापस ले लिया गया है। बाजार में खरीदारी हो रही है। सीएम से भी मुलाकात हुई थी। कलेक्टर ने साफ कहा है, 18 जनवरी को दुकानें जमीदोज हो जाएंगी। स्टे लाने की कोशिश चल रही है।

वीडी मार्केट की 50 दुकानों पर एनजीटी की तलवार लटक रही है। व्यापारियों में खौफ है। 51 दुकानों के मालिकों को नगर निगम ने नोटिस देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। यह अवधि पूर्ण हो गई है। इसी बीच एक दुकान संचालक को स्टे मिल गया। दुकानें अभी सलामत हैं। वीडी मार्केट के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता का कहना है कि व्यापारी सीएम यादव से मिले थे। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि बैठ कर बात करेंगे। उनसे एक बार पुन: संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

17 की रात आखिरी होगी: अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग अपने साथियों के व्यापार और उनके भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।

कलेक्टर ने साफ कहा है कि 17 की रात ही आखिरी है। 18 जनवरी को दुकानें तोड़ दी जाएंगी। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले को मान कर नोटिस को सात दिन में तब्दील कर दिया है। यदि स्टे नहीं मिलता है तो पचास दुकान नेतस्तनाबूत कर दी जाएंगी।

Advertisement

सीजन है इसलिए दुकानें खोलीं: वीडी मार्केट में शनिवार और रविवार को धरना दिया गया। अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा की थी। मार्केट खुल गया है। इस संबंध में अध्यक्ष का कहना है कि सीजन चल रहा है, व्यापारियों का नुकसान हो रहा था। उनके आर्थिक हित को मद्देनगर रखते हुए मार्केट खोल दिया गया है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी कहा था कि धरना देना और आंदोलन करना अच्छी बात नहीं है। मामला कानूनी है, बातचीत से हल होना चाहिए। सीएम से मिलिए। अदालत का दरवाजा खटखटाइए। लिहाजा, पचास व्यापारियों को स्टे दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें