Popup Image
Advertisement

जिस पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, उसी ने पत्नी की ले ली जान

ग्वालियर। ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा था। गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति आनंद ने पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर मूसली से कई वार किए। इससे मधु की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में डिफेंस स्कूल के पास की है। जानकारी के मुताबिक, आनंद और मधु ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। बच्चे अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है।

आशंका है कि आरोपी ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की और फिर मूसली से उसके सिर पर कई वार किए। कहा ये भी जा रहा है कि आनंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें