विद्यार्थियों के चेहरों में दिखता है भारत का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत से मिलती है सफलता की मंजिल
अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के चेहरों पर ही उन्हें भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को टीटी नगर स्थित कमला नेहरू सांदीपनि शासकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों से संवाद कर रहे थे। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए और कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का भारत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
विकसित भारत बनाने का सपना युवा वर्ग की मेहनत से पूरा होगा सीएम ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना युवा वर्ग की मेहनत से ही पूरा होगा। विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के प्रयास करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण
की प्रयोगशाला है विद्यालय सीएम ने कहा सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला हैं। उन्होंने पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और राजनीति क्षेत्र में आगे आने की अपील की।









