Advertisement

INDORE:जिला पंचायत अध्यक्ष -उपाध्यक्ष पदों पर BJP का कब्जा

इंदौर में रीना मालवीय इंदौर जिला पंचायत परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी रीना को कुल 17 में से 12 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस की ममता चौबीसिया को पराजित किया।वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने ही जीत हासिल की है।

 

Advertisement

निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय को कलेक्टर मनीषसिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा।इस चुनाव में भी भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत की कुल 17 सदस्य सीटों में से 12 भाजपा के पक्ष में हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल पांच सीट हैं।

ऐसे में यहां भी भाजपा का पलड़ा भारी है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस कारण भाजपा में अध्यक्ष पद के दो दावेदार थे।इंदौर, सांवेर, देपालपुर और महू चारों जनपद में कब्जा करने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें