Advertisement

Indore – Bhopal Vande Bharat Express का बदला रूट, अब इस शहर तक जाएगी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन कल से इंदौर से नागपुर तक चलेगी। भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। indore bhopal nagpur vande bharat ट्रेन के इस अपडेशन की जानकारी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है।

 

Advertisement

यह सुबह 6.10 पर इंदौर से निकलेगी और दोपहर में 2.30 पर नागपुर पहुंचेगी। विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में आग्रह किया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इंदौर वासियों को बधाई भी दी।

इंदौर-भोपाल के बीच अभी वंदे भारत सबसे फास्ट ट्रेन है। इसकी शुरुआत 27 जून को हुई थी। यह सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलती है। इंदौर-भोपाल के बीच सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है।

Advertisement

ये रहेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का शैड्यूल

इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी।

Advertisement

सुबह 7 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

सुबह 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

सुबह 10.45 बजे इटारसी पहुंचेगी।

दोपहर 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी का शेड्यूल

नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी।

शाम 7 बजे इटारसी पहुंचेगी।

रात 8.40 बजे भोपाल आएगी।

रात 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें