Advertisement

इंदौर : मंदिर में मांस के टुकड़े मिले,इलाके में सनसनी फैली

इंदौर :भगवान शिव मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसीपी और टीआई सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चारों तरफ बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंदिर की सफाई करवाई जा रही है। मामला इंदौर के आजाद इलाके का है। मांस के टुकड़े कहां से आए? किसने फेंके? यह पता लगाने पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस बीच तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि टीआई नीरज मेड़ा का कहना है कि ये सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं।

Advertisement

हमारी प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ कुत्तों ने वहां शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां खा रहे होंगे। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review