Advertisement

घायल युवती अभी आईसीयू में सिरफिरे आरोपी को जेल भेजा

उज्जैन। दवा बाजार में चाकू मारने की वारदात में घायल हुई बापूनगर निवासी युवती की हालत स्थिर है। फिलहाल वह तीन बत्ती चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने अभी दो से तीन दिन और उसे आईसीयू में ही रखने की बात कही है।

 

Advertisement

इधर, चरक अस्पताल में भर्ती चाकू मारने वाले सिरफिरे बदमाश सुनील पिता लालाराम जारोलिया निवासी डेंडिया को डिस्चार्ज करवाकर नीलगंगा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि बापूनगर की रहने वाली १९ वर्षीय युवती दवा बाजार में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती है।

२६ जून को वह रोज की तरह दोपहर करीब १२.४५ बजे दवा बाजार से पैदल होते हुए अपनी जॉब पर जा रही थी तभी वहां आरोपी सुनील जारोलिया ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और भाग निकला था। हालांकि, नीलगंगा पुलिस ने उसे कुछ ही देर में उसे धरदबोचा था लेकिन भागने की कोशिश में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था।

Advertisement

मोबाइल चुराते वक्त रंगे हाथों पकड़ा

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराकर भाग रहे एक शातिर चोर को जीआरपी और मुसाफिरों ने रंगे हाथों दबोच लिया। जीआरपी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। प्लेटफॉर्म 1 पर यात्री रवि पिता प्रकाश निवासी रायसेन भोपाल लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। ट्रेन के इंतजार में उसे झपकी आ गई। मौका पाकर बदमाश जेब से 60 हजार रुपये का मोबाइल निकालकर भागने लगा। रवि तुरंत उसके पीछे भागा और शोर मचाया। मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। आरोपी लाखन पिता किशोर निवासी विराटनगर है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

चाकू के साथ पकड़े गए तीन आरोपी
उज्जैन। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चाकुओं के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। महाकाल पुलिस ने स्मार्ट पार्किंग के पास से फरदीन उर्फ माया पिता फिरोज खान को तड़तड़ीदार चाकू के साथ पकड़ा। 22 साल के फरदीन पर 9 केस दर्ज है। घी मंडी क्षेत्र में स्थित कैनरा बैंक के पास से अल्तमस पिता आरिफ खान को हिरासत में लिया गया। वह आगर नाका का रहने वाला है। इसी तरह दौलतगंज क्षेत्र से हामूखेड़ी निवासी मोहम्मद निजाम को पकड़ा गया।

25 साल का निजाम 13 इंच लंबा चाकू लेकर मोहर्रम जुलूस में घूम रहा था। इधर, माधवनगर पुलिस ने विक्रमनगर ब्रिज के नीचे चाकू लेकर वारदात करने की नीयत से घूम रहे बदमाश को पकड़ा है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि चाकू के साथ पकड़े गए बदमाश का नाम सादिक पिता नासिर निवासी यादव कॉलोनी गली नंबर 1, आगर रोड है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें