IPL 2025 Auction की तारीखों का ऐलान

24 और 25 नवंबर को सऊदी में होगी खिलाड़ियों की निलामी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
IPL का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगा। ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल मिनी ऑक्शन दुबई में हुआ था, अब मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में होने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए गए ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल और चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। पंत आखिरी बार 2016, राहुल 2018 और श्रेयस 2022 IPL से पहले ऑक्शन में उतरे थे।
IPL कमेटी ने मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की तारीख 31 अक्टूबर 2024 रखी थी। 10 टीमों ने 46 प्लेयर्स को रिटेन किया। जिसके बाद 204 प्लेयर्स की जगह खाली हो गई। इन जगहों के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे।
BCCI ने बताया, ऑक्शन के लिए 1574 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी हैं। इनमें एसोसिएट देशों के 30 खिलाड़ी भी शामिल हैं। विदेशी टीमों में साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 91 और ऑस्ट्रेलिया के 76 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।









