IPL 2026 Qualifier-2: GT तीसरी बार IPL के फाइनल में , RR को 7 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। फाइनल में 31 मई को गुजरात का मुकाबला अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात का IPL में यह सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज 204 रनों का था।
इससे पहले, राजस्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
जडेजा ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए नाबाद 45 रन बनाए। बीच में रियान पराग (11), दासुन शनाका (3) और जोफ्रा आर्चर (7) जल्दी आउट हो गए, लेकिन आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। फरेरा और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए नाबाद 42 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को 200 के पार पहुंचाया।गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जोसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।









