Popup Image
Advertisement

दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर लाश ब्रिज पर फेंकी थी

तीनों दोस्तों को लिया हिरासत में, जमीन विवाद और अवैध संबंध बना हत्या का कारण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सोमवार को दिनों इंगोरिया थाना क्षेत्र के सरसाना-धरेरी में बन रहे फोरलेन के नए पुल पर पुलिस ने अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी जिसके शरीर पर चाकुओं से वार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमें युवक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने युवक की हत्या करना कबूल किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गट्टू सिंह 45 वर्ष निवासी ग्राम सुनेरा की लाश सरसाना-धरेरी स्थित फोरलेन पुल से बरामद हुई थी। उसके शरीर पर चाकुओं से वार के निशान थे। पुलिस ने शव का पीएम कराया जिसके बाद गट्टू के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये शव सड़क पर रखकर चक्काजाम भी किया था। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Advertisement

इधर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि गट्टू रविवार को खरसौद खुर्द के शिवकृपा गार्डन में बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था और रात 9 बजे यहां से घर के लिये निकला था। दूसरे दिन उसका शव पुल पर मिला। पुलिस ने गट््टू के मोबाइल की कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज आदि चैक किये जिसमें उसके साथ तीन अन्य दोस्त नजर आये। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई जिन्होंने जमीन और अवैध संबंधी विवाद के चलते गट्टू की चाकू मारकर हत्या करना कबूला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें