Popup Image
Advertisement

भाइयों पर चाकू से हमला

उज्जैन। लालपुल ब्रिज के पास मुल्लापुरा रोड पर जमीन विवाद में रिश्तेदारों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। महाकाल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि खंदार मोहल्ला निवासी महेन्द्र यादव पिता रतनलाल यादव ने जितेंद्र यादव, पार्थ पिता जितेंद्र और भरत पिता प्रदीप ठाकुर निवासी पत्ती बाजार सखीपुरा के खिलाफ चाकूबाजी का केस दर्ज कराया। महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसका लालपुल ब्रिज के पास खेत है। खेत में पानी छोडऩे के दौरान उक्त लोगों ने गाली गलौज व मारपीट की। इस दौरान उसका भाई सुरेन्द्र यादव आया तो उस पर भी चाकू से हमला किया। घायल महेन्द्र व सुरेन्द्र का अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें