Advertisement

Konkan Railway Vacancy: हेल्पर और तकनीशियन समेत 132 पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से चयन

Konkan Railway Recruitment 2026 के तहत हेल्पर, टेक्नीशियन समेत 132 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें 10वीं पास से लेकर BTech उम्मीदवार तक इंटरव्यू के जरिए चयन पा सकते हैं।

कोंकण रेलवे भर्ती 2026: मैकेनिकल विभाग में 132 पदों पर वैकेंसी, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (KRCL) ने मैकेनिकल/प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 132 खाली पदों को भरा जाएगा। आपको बता दें कि यह पूरी भर्ती कॉन्ट्रैक्ट (Contract) बेसिस पर की जा रही है। इन पदों पर सिलेक्शन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) आयोजित किए जाएंगे, जो 8 जून 2026 से लेकर 12 जून 2026 तक चलेंगे। यह इंटरव्यू विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में होने जा रहे हैं। जो भी कैंडिडेट्स इसमें रुचि रखते हैं, वे डिटेल्स और ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

पदों का पूरा विवरण (वैकेंसी डिटेल्स)

पद का नाम कुल वैकेंसी
जूनियर तकनीकी सहायक (Mechanical) 11
गुणवत्ता निरीक्षक (Quality Inspector) 15
तकनीशियन (Welder) 16
तकनीशियन (Fitter) 22
तकनीशियन (EOT Operator) 16
वाहन चालक (Driver) 4
लिस्टर/फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर 14
हाइड्रा ऑपरेटर 2
ऑफिस बॉय / हेल्पर 32
कुल पद 132

सिलेक्शन प्रोसेस: कैसे मिलेगी नौकरी?

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। जो भी कैंडिडेट्स मांगी गई योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म की फोटोकॉपी लेकर सीधे इंटरव्यू वेन्यू पर पहुँच सकते हैं।

ध्यान रहे कि इंटरव्यू वाले दिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद ही शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है, तो मैनेजमेंट लिखित परीक्षा या ग्रुप डिस्कशन (GD) का सहारा भी ले सकता है।

Advertisement

इस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रेलवे की तरफ से कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) या रहने-खाने का खर्च नहीं दिया जाएगा, उम्मीदवारों को अपनी जेब से ही पूरा खर्च उठाना होगा। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम 2 दिन तक रुकने की तैयारी खुद के स्तर पर करके आएं। इस पूरी भर्ती में चयन समिति का निर्णय ही आखिरी माना जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

पद का नाम जरूरी शैक्षणिक योग्यता वर्क एक्सपीरियंस (अनुभव) अधिकतम आयु सीमा
जूनियर तकनीकी सहायक (Mechanical) मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ ऑटोमोबाइल/ मेकाट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा (AICTE अप्रूव्ड) 1 साल का अनुभव (वर्कशॉप या मैन्युफैक्चरिंग फील्ड को प्राथमिकता) 50 वर्ष
गुणवत्ता निरीक्षक मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री क्वालिटी चेक या इंस्पेक्शन डिपार्टमेंट में 1 साल का अनुभव 50 वर्ष
तकनीशियन (Welder) ITI (वेल्डिंग) या मान्यता प्राप्त वेल्डर सर्टिफिकेट रेलवे या मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 1 साल का अनुभव 50 वर्ष
तकनीशियन (Fitter) संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट संबंधित काम में 1 साल का अनुभव 50 वर्ष
तकनीशियन (EOT Operator) 10वीं पास या ITI सर्टिफिकेट EOT क्रेन चलाने का 2 से 4 साल का अनुभव 50 वर्ष
वाहन चालक 10वीं पास होने के साथ HMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य भारी वाहन चलाने का 2 साल का अनुभव 50 वर्ष
फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर संबंधित ट्रेड में ITI फोर्कलिफ्ट चलाने का 2 साल का अनुभव 50 वर्ष
हाइड्रा ऑपरेटर संबंधित ट्रेड में ITI हाइड्रा मशीन क्रेन का 2 साल का अनुभव 50 वर्ष
ऑफिस बॉय / हेल्पर न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किसी भी संस्थान में काम करने का 2 साल का अनुभव 50 वर्ष

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें