Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री जटिया की पत्नी का अंतिम संस्कार

सीएम यादव, कर्नाटक के राज्यपाल समेत कई मंत्री-विधायक ने श्रद्धांजलि दी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन भाजपा संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया का सोमवार को अंतिम सोमवार को हुआ। मप्र के मुख्यमंत्री,कर्नाटक के राज्यपाल समेत कई मंत्री-विधायक ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

भाजपा नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया का 73 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ दिन से बीमार होने पर एम्स में भर्ती थी। उनकी पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली से उज्जैन उनके निवास ऋषिनगर एक्सटेंशन पर पहुंची। सोमवार को अंतिम यात्रा निकली। इसमें सीएम डॉ मोहन यादव, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत,प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ,वीडी शर्मा और कई मंत्री-विधायक,जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें