सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट से आम आदमी काफी उम्मीद लगा कर बैठा है। अब बजट जारी होने से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर के रेट जारी किए जाते हैं। आज भी नए भाव तय कर दिए गए हैं, जिसके बाद सिलेंडर सस्ता हो गया है।एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता होने का फायदा आम आदमी को कम ही मिलेगा क्योंकि यह भाव कमर्शियल सिलेंडर के हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अगस्त 2024 के बाद यह दाम इस तरह बने हुए हैं।
Advertisement









