Madhya Pradesh में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

By AV NEWS

सीएम Mohan Yadav ने गृह, जेल विभाग अपने पास रखा

भोपाल:मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है।हाल ही में मुख्यमंत्री यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं के साथ मुलाकात की। गुरुवार देर रात मोहन यादव राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी।

मुख्यमंत्री यादव ने अपने पास गृह, जेल, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग को रखा है।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

किसे मिला कौन सा विभाग

क्रमांक मंत्री विभाग
1 कुंवर विजय शाह जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
2 कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
3 प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
4 राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग
5 करण सिंह वर्मा राजस्व
6 उदय प्रताप सिंह परिवहन, स्कूल शिक्षा
7 संपतिया उईके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
8 तुलसीराम सिलावट जल संसाधन
9 एदल सिंह कंषाना किसान कल्याण एवं कृषि विकास
10 निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास
11 गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
12 विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
13 नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
14 नागर सिंह चौहान वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
15 प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा
16 राकेश शुक्ला नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
17 चेतन्य काश्यप सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम
18 इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार
19 कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण
20 धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
21 दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग
22 गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार
23 लखन सिंह पटैल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी
24 नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
25 नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
26 प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास
27 अहिरवार दिलीप, राज्यमंत्री वन, पर्यावरण
28 राधा सिंह, राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास
Share This Article