Advertisement

मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष की हलचल तेज, समीकरण बदले

जल्द भोपाल आएंगे धर्मेंद्र प्रधान

Advertisement

भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के चलते मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव एक माह टलने के बाद अब फिर से उसकी कवायद तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जल्द भोपाल आ सकते हैं।

उनके भोपाल आने के बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद होली से पहले मप्र को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। बता दें कि भाजपा ने 2003 में 10 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को हटाकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई।इसके बाद अपनाए गए फार्मूले ने भाजपा को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।

Advertisement

जिसके अनुसार भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा ओबीसी वर्ग से और प्रदेश अध्यक्ष स्वर्ण को बनाया है। हालांकि मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री होने से कई नेता रेस में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें